कोर्ट का आदेश नही मान रहे है बदलापुर के बीडीओ

जौनपुर। कोर्ट आदेश भी बीडीओ बदलापुर के लिए की रद्दी काजग के सामान ही है। इसकी बानगी देखने को मिली श्रम कोर्ट वाराणसी के आदेश में। दर असल बदलापुर ब्लाक के बलुआ गांव में मनरेगा में कार्य करने वाले 35 मजदूरो को मेहनताना नही मिला। बार बार ब्लाक का चक्कर काटने के बाद भी मजदूरो को मजदूरी नही मिली तो सभी मजदूर निर्भय ट्रस्ट से मदद मांगी। ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू सिंह ने ब्लाक से लेकर विकास भवन में बैठे अधिकारियों से मजदूरो का भुगतान करने के लिए प्रयास किया लेकिन मजदूरी नही मिली। अंत रेनू सिंह ने इस मामले को श्रम कोर्ट वाराणसी में ले गयी। कोर्ट ने 27 फरवरी को मजदूरो के पक्ष आदेश जारी किया। कोर्ट ने मजदूरो को बकाया और प्रत्येक मजदूरो को दो दो सौ रूपये हर्जाना देने आदेश दिया है। यह आदेश सम्बद्यित अधिकारी के पास पहुंच गया है लेकिन अभी तक अधिकारी द्वारा कोई रूचि नही दिखाई जाने के कारण मजदूरो को न्याय नही मिल सका है।

Related

news 2153605311343977941

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item