समाजवादी विकास दिवस पर बटा मज़दूरों को साइकिल, छात्राओ को चेक

जौनपुर।  समाजवादी विकास दिवस का आयोजन राजकीय कृषि पालीटेक्निक परिसर में 10 बजे से 3 बजे तक सपा जिलाध्यक्ष राजनरायण विन्द अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष उ0प्र0 बीज विकास निगम उज्ज्वल रमण सिंह रहे। सर्वप्रथम .जनक कुमारी इं0कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का अधिकारियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने बुकें एवं माला देकर जोरदार स्वागत किया। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी देने के साथ ही अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील किया। अतिथियों सहित सभी उपस्थित जनता, लाभार्थी, मीडिया का स्वागत किया। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों के चेक/स्वीकृति पत्र/प्राधिकार पत्र, लैपटाप आदि एवं श्रम विभाग द्वारा 2100 साइकिलों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी देने के साथ ही 15 योजनाओं के बारे में लाभार्थियों द्वारा डेमो प्रर्दशन भी किया गया। सलमान डान्स गु्रप द्वारा लोहिया आवास, 1090 महिला हेल्प लाइन, कन्या भ्रूंण हत्या रोकने का सजीव  प्रदर्शन भी किया गया। विभागों द्वारा राज्य पोषण मिशन, जननी सुरक्षा योजना, कृषि विभाग, पशुपालन, श्रम, राजस्व, एम्बुलेन्स आदि का सफल प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक आर0पी0सिंह ने पुलिस विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि समाजवादी पेंशन में दो वर्षो से जिला प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। 
मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे बड़ा जिला जौनपुर है यहा के लिए  मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज सहित पुल, सड़क आदि दिया है हमारी सरकार तीन साल में ही सभी वादे पूर्ण कर चुकी है। देश में हमारी सरकार ने सिचाई शुल्क माफ किया है 50 हजार रू0 तक के कर्ज कृषि बैंक के भी किसानों के सरकार ने माफ किया है। सरकार ने श्रृवण योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, लाभार्थियों को  सफल आयोजन के लिए बधाई दिया।    
             “समाजवादी विकास दिवस“ का आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा  पूर्व लाभार्थी 300, नवीन लाभार्थी 400, मुख्य अतिथि से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थी 60, सफलता की कहानी बताने वाले लाभार्थी 12 उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा छः एम्बुलेंश को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, कृषि, वन, मत्स्य, उद्यान सहित दर्जनों विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सीडीओ पीसी श्रीवास्तव ने किया। आभार अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र ने दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा दिनेश कुमार यादव, पीडी तेज प्रताप मिश्र, सीवीओ डा विरेन्द्र सिंह, डीडीएजी अशोक उपाध्याय, उपजिलाधिकारी सदर आरके सिंह, बदलापुर ममता मालवीय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार 10 विकास खण्डों में भी समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। 16 मार्च को 10 बजे से शेष 11 विकास खण्डों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा। 

Related

news 2156867114876515507

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item