अंतर जातिय व अंतर धार्मिक शादी करने वाले जोड़ो को मिलेगा मेडल : C.D.O
https://www.shirazehind.com/2016/03/cdo_18.html?m=0
जौनपुर। अध्यक्ष जिला पंचायत व जिला एकीकरण समिति राजबहादुर
यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी व सदस्य
सचिव जिला एकीकरण समिति पीसी श्रीवास्तव द्वारा आज जिला एकीकरण समिति की
बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निम्न सचिव और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा संचालित/ क्रियान्वयन की जा रही
विभिन्न योजनाओं पर बिन्दुवार विचार विमर्श किया गया। परियोजना निदेशक तेज
प्रताप मिश्र ने बताया कि जिला स्तर पर सांप्रदायिक सद्भाव व आपसी भाई-चारे
को बढावा देने हेतु राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता, एवं
लोकतंत्र की भावना को बढ़ाने एवं साम्प्रादायिक एकता तथा सौहार्दपूर्ण
वातावरण निरन्तर कायम रखने हेतु जिला एकीकरण समिति की समय-समय पर बैठक
आयोजित की जाती है। उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया कि जनपद में शांति एवं
सौहार्द बनाये रखने के उद्देश्य से शान्ति समितियों, नागरिक समितियों,
मुहल्ला समितियों तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन किया जायेगा। जिससे कि
जनपद में भाई-चारा बना रहे। जिस पर सभी सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की
गयी। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि अन्तर्जातीय/अन्तधार्मिक विवाह
प्रोत्साहन राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशा के अनुसार
ऐसे विवाहित जोड़ो जिनका एक पक्ष अनु0जाति से सम्बन्घित है कोइ इस योजना के
अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह तथा ऐसे विवाहित जोड़ो, जो विवाद के पूर्व
अलग-अलग धर्म को मानने वाले हो अन्तर्जातीय श्रेणी में आयेगे ऐसे
दम्पत्तियों को प्रोत्साहन स्वरूप रू0 10 हजार की नगद पुरस्कार, प्रशस्ति
पत्र तथा एक मेडल प्रदान किया जायेगा। ऐसे दम्पत्तियों को की सूची
प्रमाण-पत्र सहित जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया जाय। ताकि उन्हे
पुरस्कृत करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके। लघु उद्योग की स्थापना
हेतु स्थापना हेतु व्याज मुक्त ऋण की योजना, अन्तर्जातीय/अन्तर्धार्मिक
विवाहित दम्पत्तियों को आवेदन करने पर जिला उद्योग केन्द्र के
अनुमोदनोपरान्त अधिकतम रू0 15 हजार की धनराशि का व्याज मुक्त ऋण स्वीकृत
किया जा सकता है। जिसकी वसूली धनाहरण की तिथि के दो वर्ष बाद से 10 समान
छमाही किश्तों में की जायेगी। माननीय सदस्यों से उपेक्षा की गयी कि ऐसे
प्रकरण में उपरोक्तानुसार कार्यवाही करवाने का कष्ट करे, ताकि उन्हे व्याज
मुक्त ऋण प्राप्त कर अपना आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन कर सके। कौमी एकता
सप्ताह का आयोजन, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रति वर्ष
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गॉंधी जी के जन्म दिवस पर दिनांक 19 से
20 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाता है। उपस्थित सदस्य श्री कैलाश
नाथ द्वारा अवगत कराया गया कि पिछले बैठक में यह प्रस्ताव हुआ था कि होली
मिलन समारोह मनाया जाय, किसी एक दिवस को जनपद में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
कराया जायेगा तथा उसी दिन उपस्थित कवियों/शायरों को सम्मानित किया जाय।
गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, महान विभूतियों के जन्म-दिन पर
राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव कार्यक्रमों का अयोजन सजल कुमार
सिंह जनपद के ऐसे ज्ञात-अज्ञात महानुभाव जिनसे साम्प्रदायिक सद्भाव एवं
सामाजिक एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो व उनका जन्म दिन
मनाये जाने के लिए कहा गया है। इस सम्बन्घ में श्री सिंह उपस्थित सदस्यांे
को अवगत कराया गया कि स्व0 वामिक जौनपुरी एवं स्व0 डा0 मनोहर का जन्मदिन
मनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे उपस्थित सदस्यगण सर्वसम्मित प्रस्ताव
पारित करते हुए जन्म दिन मनोय जाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को आभार व्यक्त किया गया एवम् सदस्यों के विचारों
को अमल करने की बात कही गई तथा सदस्यों से समाज में भाई-चारा एवं
सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये जाने हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त करने का
समस्त उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा
की गयी।
