11 हजार वोल्टेज की तार टूटकर गिरी, मची अफरा-तफरी

  जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कवेली गांव में स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास शुक्रवार को 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान वहां आग लग गयी लेकिन मौके पर मौजूद आधा दर्जन मोटरसाइकिल सवार लोग बाल-बाल बच गये। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बिजली विभाग को तार टूटने की सूचना दी गयी लेकिन काफी देर तक कोई भी सम्बन्धित नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी कुछ तबाह हो चुका था। मामले की जानकारी बिजली विभाग के एसडीओ सहित उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय को दी गयी है।

Related

news 6549753773840060704

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item