शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर सौपा ज्ञापन
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_1.html?m=0
जौनपुर। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की अगुवाई में आज भारी तादात में शिक्षक और कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री को सम्बाद्यित मांग पत्र सौपा। शिक्षको की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाय। महासंघ के लोगो कहा कि पेंशन योजना बंद होने के कारण हम युवाओ का भविष्य अंधकार में हो गया है। हम लोगो के भविष्य को ध्यान मंे रखकर पेंशन योजना पुनः लागू किया जाय।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री विजय सिंह उदय प्रताप सिंह जयशंकर दुबे शैलेन्द्र सिंह वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री विजय सिंह उदय प्रताप सिंह जयशंकर दुबे शैलेन्द्र सिंह वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।