वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने किया दौरा
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_21.html?m=0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रान्तीय महामंत्री छोटे लाल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिले के सभी मूल्यांकन केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों की एकता व संगठन की मजबूती पर बल दिया। प्रतिनिधिमण्डल में राजेश मिश्र, श्रद्धेय गुप्त, प्रधानाचार्य महासभा के प्रान्तीय सदस्य मनोज पटेल, रमेश वर्मा, सत्य प्रकाश मिश्र, अखिलेश सिंह, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, अशोक यादव, जयसिंह यादव, विनय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, रमेश सिंह, तीर्थराज मिश्र, लाल बहादुर यादव, विजय बहादुर यादव, जय प्रकाश यादव सहित अन्य शामिल रहे।

