सांसद के पी सिंह ने सुना अग्नि पीड़ितों का दर्द
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_225.html?m=0
जौनपुर। भाजपा संसद डॉ के पी सिंह सोमवार को बरईपार क्षेत्र के रामपुर सकरा गाँव के मल्लाह बस्ती में पहुचे जहाँ पर भीषण आग लगने के कारण अनेक परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे।सांसद श्री सिंह ने मौके पर पहुचकर एस डी एम व सी डी ओ से दूरभाष पर वार्ता कर राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिस पर एस डी एम ने बताया कि पीड़ितो को आज शाम अथवा कल तक राहत चेक प्रदान कर दिया जाएगा।सांसद ने सी डी ओ से वार्ता कर सभी पीड़ितों को अतिशीघ्र ही आवास उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। जिस पर उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि अतिशीघ्र ही सभी पीड़ितो को आवास उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके पश्चात सांसद के पी सिंह कंधी गाँव के गौड़ बस्ती में पहुँचे जहा पर भी आग लगने के कारण कुछ परिवारों के घर जलकर राख हो गए। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उन्हें ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।लोगो ने सांसद से अभी तक मौके पर लेखपाल के न पहुचने की शिकायत की।जिस पर के पी सिंह ने तत्काल ही दूरभाष से एस डी एम बदलापुर से संपर्क किया जिस पर उन्होंने बताया कि वह मंत्री शिवपाल यादव जी की ड्यूटी में है व तत्काल ही अपने सब ऑर्डिनेट को मौके पर भेज रही है व मंत्री जी के जाते ही तत्काल मौके पर पहुचेंगी। सांसद के पी सिंह ने उन्हें पीड़ितो को हर संभव मदद प्रदान करने का निर्देश दिया।जिस पर उन्होंने कहा कि आज शाम तक पीड़ितो को राहत प्रदान करने का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। उक्त अवसर पर अरुण उपाध्याय , सतीश सिंह त्यागी,विनोद तिवारी, राकेश तिवारी, नीरज सिंह,शैलेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी प्राशान्त सिंह "रिंकू" ने दी।

