सुपर स्टार रंगोली महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

  जौनपुर। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में आयोजित 15वें सुपर स्टार रंगोली महोत्सव में जनपद के तमाम कलाकारांे ने अपनी प्रतिभा का जबर्दस्त प्रदर्शन किया। मां शीतला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुये कार्यक्रम में जहां विपुल चैबे ने होली गीत प्रस्तुत किया, वहीं पंकज सिन्हा एवं नवोदित गायिका शैली गगन ने उपस्थित लोगों को थिकरने पर मजबूर कर दिया। साथ ही महाराष्ट्र से आयी नेहा वाहिले व आशीष माली ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इसी क्रम में वीणा ग्रुप के डब्बू यादव, बेस्ट डांस क्लासेज के आफताब अली एवं जस्ट डांस ग्रुप के कृष्णा मिश्रा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा श्याम लाल माली, पूजा गुप्ता, शालवी सैनी, मंगरू, रिया, नैन्सी माली, मनोज माली, श्यामल, राजू त्रिपाठी, अमित माली, शनी गुप्ता, सतीश त्रिपाठी, स्तिका, हैदर सहित अन्य कलाकारों ने भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन हैदर खां ने किया। इस अवसर पर अश्वनी गुप्ता, मो. अकरम, जोखन सिंह यादव, प्रवीण दत्त तिवारी, महेश मौर्य, राजन श्रीवास्तव, राधारमण तिवारी, सूरज सोनी, सोनू तिवारी, मुकेश सोनकर, विधान सोनकर, उमंग केसरवानी, धीरज सोनी के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3667254291482077674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item