भदोही : साइकिल सवार की ट्रक से कुचल कर मौत
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_504.html?m=0
भदोही। गोपीगंज में
ट्रक की चपेट में में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा
गोपीगंज थाना क्षेत्र के कठौता दानुपुर मार्ग पर हुआ ।दुर्घटना कर भाग रही
ट्रक को चालक सहित ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गहरपुर कठौता गांव निवासी
बनारसी दास 50 वर्ष साइकिल से गोपीगंज बाजार आ रहा था, तभी पीछे से तेज
रफ्तार आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो
गई। दुर्घटना कर भाग रही ट्रक को ग्रामीणों ने चालक समेत पकड़कर पुलिस के
हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया। जिले में आए दिन निरीह लोगों की जान जा रहीं हैं ।
