अरूण यादव बनाये गये वाराणसी मिर्जापुर और भदोही के प्रभारी
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_59.html?m=0
जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद ने जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव के निवासी युवा सपा नेता अरूण यादव को यूथ चली गांव के ओर कार्यक्रम का वाराणसी मिर्जापुर और भदोही जिले का प्रभारी बनाया है। इस कार्यक्रम के तहत अरूण को 7 अप्रैल से लेकर 11 तक इन जिलो की विधान सभाओ में जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और योजनाओ के बारे में जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है। कार्यक्रम की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक कार्यालय में जमा करना होगा। साथ कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने के लिए जिला मुख्यालय पर चार और पांच अप्रैल को बैठक करनी होगी।

