भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_629.html?m=0
जौनुपर। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित पूरानन्द लाल मोहल्ले में भाजपा कार्यालय खुला जिसका उद्घाटन सांसद रामचरित्र निषाद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन लाल व संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल, जनार्दन सिंह, गोली पटवा, मेंही लाल गौतम, संतोष जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

