पड़ोसी के घर में मिली एक युवक की लाश ,पिता जतायी हत्या की आशंका

जौनपुर। नेवढि़यां थाना क्षेत्र के हथेरा गांव में पड़ोसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर  करते हुए कहा कि मेरे बेटे की हत्या करके जेब में रखा 90 हजार रूपये नगद  और उसने तीन तोले की सोनी की चेन और अगूठी गायब कर दिया गया है।
प्राप्त खबरो के अनुसार उक्त गांव का निवासी निलेश सिंह 27 वर्ष पुत्र रायसाहब सिंह कल रात अपने  दो दोस्तो के साथ कही दावत में गया था। दावत में शराब अधिक पीने के कारण वह अपने घर न जाकर पड़ोसी मन्नर  सिंह के घर में जाकर सो गया। उधर सूबह होने के बाद भी निलेश घर वापस नही  लौटा तो उसके परिवार वाले तलास में निकल गये उसके दोस्तो ने बताया कि वह पड़ोस के घर रूक गया था। परिवार वाले पड़ोसी के घर जाकर देखा तो  वह मृत सोया हुआ था।  पहले गांव में ही इस मामले को रफदफा करने के पंचायत हुई लेकिन उसके पास से 90 हजार रूपये नगद और सोने चेन अगूठी गायब होने के कारण उसके पिता को शक है कि उसकी हत्या करके पैसा और गहना लूट लिया गया है।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि परिवार के कहने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि मौत कैसे हुई है।


Related

news 4528301541057318194

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item