खामियां देख भड़के डीआईजी

जौनपुर। वाराणसी रेंज के डीआईजी संजीव गुप्ता आज जौनपुर पहुंचकर पुलिस लाईन एसपी आफिस जफराबाद थाने का निरीक्षण किया उसके बाद लाईनबाजार थाने में समाधान दिवस में फरियादियो की समस्याएं सुनी। डीआईजी को जौनपुर आने की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीआईजी ने खामियां पर उसे तत्काल निस्तारित करने का आदेश दिया।
पूर्व आज सूबह अचानक डीआईजी का जौनपुर आने की खबर मिलते ही पुलिस के आलाअफसरो में हड़कंप मच गया। डीआईजी संजीव के कार्यक्रम के अनुसार पुलिस लाईन और एसपी दफ्तर का निरीक्षण करने के बाद लाईनबाजार थाने में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनना था। लेकिन आते समय उनका वाहन अचानक जफराबाद थाने में प्रवेश कर गयी। अचानक डीआईजी के धमकने से जफराबाद थाने में हड़कंप मच गया। डीआईजी ने थाने का निरीक्षण किया। इस दरम्यान कई खामियां मिलने पर उन्होने थानेदार को फटकार लगाते हुए उसे तुरन्त दूर करने का आदेश देकर एसपी दफ्तर के लिए कुच कर गये। यहां पर पहले उन्हे गाड आफ आनर दिया गया उसके बाद बड़े साहब एसपी आफिस में जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने उनके पिछे चल रहे सीओ सदर सीओ सिटी सीओ मछलीशहर को आदेश दे दिया कि वे अपने अपने क्षेत्र में जाकर अपना कार्य करे। एसपी कार्यालय के बाद डीआईजी पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। उसके बाद लाईनबाजार थाने पर जाकर फरियादियों की समस्याएं सुनकर थानेदार को तत्काल निस्तारित करने का आदेश दिया।


Related

news 3065850804770505749

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item