पावर हाऊस को लेकर भाजपा - कांग्रेस कार्यकर्ताओ में मारपीट

जौनपुर। नगर के सिपाह मोहल्ले में आज पावर हाऊस के शिलान्यास करने के मामले में भाजपा सांसद और कांग्रेस के समर्थको में जमकर मारपीट हो गयी। इस वारदात में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत दो लोग घायल हो गये। मारपीट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सिटी नगर कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल पहुंकर मामले को शांत करा दिया। फिलहाल अभी तक दोनो तरफ से किसी ने तहरीर नही दिया है।
दर असल केन्द्र सरकार द्वारा नगर की जनता को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए सिपाह मोहल्ले में पांच करोड़ 89 लाख रूपये की लागत से एक विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराने जा रही है। सांसद केपी सिंह आज विद्युत उपकेन्द्र के बनने वाले स्थल का निरीक्षण करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गये। सांसद अभी स्थल का निरीक्षण कर रहे थे कि इसी बीच विधायक नदीम जावेद के समर्थको को पता चला कि सांसद विद्युत केन्द्र की आधारशीला रख रहे है।सूचना मिलते ही युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्वीर सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक विधायक के समर्थक नारेबाजी करते हुए मौके पर पहुंचकर कहने लगे कि इस प्रोजक्ट को नदीम जावेद ने कांग्रेस शासनकाल में पास कराया था इस लिए इस पावर हाऊस का शिलान्यास नदीम जावेद करेंगे। इसी बीच मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और नदीम समर्थको के बीच नारेबाजी के साथ धक्का मुक्की होते होते मारपीट  में होने लगी। इस वारदात में युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह और कार्यालय प्रभारी शहनवाज मंजूर मामूली रूप से घायल हो गये। विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद  अनवर खान ने बताया कि हम लोग आज शाम को सांसद केपी सिंह परवेन्द्र चैहान संतोष त्रिपाठी समेत दर्जन भर अज्ञात  भाजपा नेताओ के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देंगे। यदि हमारी एफआईआर दर्ज  नही हुआ तो आन्दोलन करेगे।
सांसद कृष्णप्रताप सिंह ने इस मसले पर कहा कि मै शिलान्यास करने नही बल्की जिस जमीन पर पावर हाऊस बनने जा रहा है उसका स्थली निरीक्षण करने गया था। इस  बीच कुछ कांग्रेस के लोग नारेबाजी करते  हुए विरोध करने लगे थे मैने उनको समझाया भी यह जनहित का काम है इस लिए इसका विरोध न करके हम लोगो को एक साथ काम करना चाहिए । मारपीट के मामले पर सांसद ने कहा कि मै तो वहां सीधे करंजकला चला आया उसके बाद क्या हुआ मुझे पता नही।
उधर भाजपा नेता भी कांग्रेस नेताओ के विरूध एफआईआर दर्ज कराने का मुड बना लिया है। भाजपाईयो ने साफ कहा कि यदि शासन प्रशासन  के  उपेक्षात्मक  रवैया अपनाया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होगें



Related

news 479917510987454305

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item