30 तक अधूरे कार्य पूर्ण हो जायं, अन्यथा कार्यवाही तयः डीएम

  जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में स्वच्छता मिशन की बैठक हुई जहां उन्होंने एडीओ पंचायत से ओडीएफ के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये विकास खण्डवार इन्दिरा आवास के अधूरे शौचालयों की समीक्षा किया। इस पर 30 मई तक लगभग 4000 शौचालयों को पूर्ण कराने का निर्देश एडीओ पंचायत को दिया। इस दौरान बताया गया कि सिकरारा विकास खण्ड के ग्राम मीठेपार में प्रधान एवं सेक्रेटरी द्वारा 155 शौचालय न बनवाकर लगभग 18 लाख 63 हजार 4 सौ रूपया खाते से निकाल लिया गया। इस पर उनके विरूद्ध सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी चूरन राम जायसवाल द्वारा 3 वित्तीय वर्ष में शौचालय के निर्माण में अपेक्षित, सक्रियता न बरतने, लिखित एवं मौखिक निर्देशों का पालन न करने आदि के कारण जिलाधिकारी ने प्रगति असंतोषजनक व्यक्त किया। इस अवसर पर पीडी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 905288646906430611

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item