मूल्यांकन का पैसा अवमुक्त , शिक्षकों में ख़ुशी की लहर
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_11.html?m=0
जौनपुर। उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक सघ की एक आकस्मिक बैठक आज जनपदीय अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संघ के कैम्प कार्यालय में आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उ0 प्र0 माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा 2016 के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पैसा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवमुक्त करने पर एक स्वर से उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व व संघर्षों का परिणाम बताया तथा उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुये खुशी का इजहार किया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दूरभाष पर बताया कि कल ही पूरे प्रदेश का उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का 48 करोड़ रुपया तथा जनपद जौनपुर के 6 मूल्यांकन केन्द्रों का एक करोड़ तिरपन लाख बयालिस हजार चार सौ रुपया तथा जनपद का यात्र भत्ता 2 लाख 60 हजार है जिसका कुल योग जौनपुर का एक करोड़ छप्पन लाख दो हजार चार सौ रुपये है। बैठक में उपस्थित प्रदेशमंत्री रमेश सिंह ने कहा कि जो परीक्षक अपना एकाउण्ट नम्बर अपने मूल्यांकन केन्द्रों पर न दिये हों कृपया वे अविलम्ब दे दें जिससे 31 मई तक मूल्यांकन का उक्त पैसा उनके खाते में भिजवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संगठन अपने संघर्षों के बल पर पुरानी पेंशन को भी प्राप्त करके ही दम लेगा तथा संगठन सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है।
प्रदेशमंत्री ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली घोर निराशाजनक है। मार्च माह के 14 विद्यालयों का वेतन आज तक अवमुक्त नहीं हो सका है तथा नये प्रधानाचार्यों का हस्ताक्षर अभी तक प्रमाणित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि डी.आई.ओ.एस. महोदय सायं 5 बजे के बाद कार्यालय ेमें बैठते हैं जो शासन की मंशा के विपरित है। यदि उन्होंने अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई डी.आई.ओ.एस. के कार्यालय पर घरना/अनशन करने के लिए विवश होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। श्री रमेश सिंह ने जनपद के शिक्षकों से अपील किया कि विनियमितिकरण हेतु वे अपनी पत्रावली डी.आई.ओ.एस. कार्यालय को अति शीघ्र सम्प्रेषित करा दें जिससे उनका विनियमितिकरण कराया जा सके।
जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह व जिलामंत्री सुधाकर सिंह ने जनपद के विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों से अपील किया कि अप्रैल माह से ही वार्षिक सदस्यता अभियान प्रारम्भ है। कृपया आप लोग अपने-अपने इकाइयों से सदस्यता शुल्क देकर संगठन को और क्रियाशील गतिमान बनावें। मण्डल मंत्री डा0 प्रमोद श्रीवास्त व पूर्व अध्यक्ष डा0 राकेश सिंह ने कहा कि सदस्यता संगठन के लिए प्राणवायु के समान है। सदस्यता को शत्प्रतिशत 20 मई तक ग्रीष्म कालीन संगोष्ठी के पूर्व अवश्य लिा संगठन को प्राप्त करा दें। बैठक में विजय बहादुर यादव, रविन्द्र मिश्रा, मो0 आजम खां, अतुल सिंह, प्रेम बहादुर, समर बहादुर सिंह, जय प्रकाश, हरिश्चन्द्र यादव, राणा प्रताप सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह, बृजेश, दीना, अजय सिंह, सुरेश यादव, बिन्द्रा यादव, गजेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, अखिलेश, सतीश सिंह, मो0 रजा आदि उपस्थित रहे।