जौनपुर के प्रेमचन्द्र को गुजरात में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

  जौनपुर। जनपद के मडि़याहूं तहसील क्षेत्र के सेनाकपुरा गांव की मूल निवासी प्रेमचन्द्र यादव को समाजवादी पार्टी ने गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी से सुशोभित कर दिया। श्री यादव को गुजरात के जनपद छोटा उदयपुरा, गोदरा, दाहोद व पंचमहल का प्रभारी बनाया गया है। इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुये प्रेमचन्द्र यादव को यह दायित्व सौंपा गया। उन्होंने आशा जताया है कि सम्बन्धित जिलों के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करते हुये श्री यादव पार्टी को सुदृढ़ व गतिशील बनायेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रेमचन्द्र को नयी जिम्मेदारी मिलने की जानकारी होने पर गुजरात से लेकर जौनपुर तक सपाजनों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी ने उन्हें बधाई देते हुये उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की आशा जतायी है।

Related

news 7355213480431239410

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item