रिटायर्ड दो बीडीओ को दी गई विदाई
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_27.html?m=0
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पी0 सी0 श्रीवास्तव की अध्यक्षता
में विकास भवन सभागार में खण्ड विकास अधिकारी राम जुगुन भारती एवं बाल
कृष्ण शुक्ल के सेवा निवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया। विदाई
समारोह में सर्वप्रथम दोनो खण्ड विकास अधिकारियो को मार्ल्यापण करते हुए मॉ
चौकिया धाम का स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेट में दिया तथा अधिकारियो एवं
कर्मचारियो द्वारा मार्ल्यापणकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य
विकास अधिकारी पी0 सी0 श्रीवास्तव ने श्री शुक्ल, एवं श्री भारती के विदाई
समारोह में कहा कि ये दोनों खण्ड विकास अधिकारी कर्मठ ईमानदार रहे।
उन्होंने राम चरित्र मानस का उदाहरण देते हुए बताया कि व्यक्ति में व्यवहार
कुशलता एवं मृदभाषिता से ही सम्मान प्राप्त कर सकता है। सदैव सौपे गये
दायित्वों का निर्वहन बाखुबी किये है इसी प्रकार जिला अर्थ एवं सख्या
अधिकारी रामनारायण यादव प्रशासनिक अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव सुरेश अस्थाना,
खण्ड विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने दोनों के कार्यो की
भुरी-भुरी प्रशंसा किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपायुक्त मनरेगा
रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि बाल कृष्ण शुक्ल, 19 अप्रैल 1979 को सेवा में
आये थे 1986 में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए 36 वर्ष की
सेवा किया। श्री रामजुगुन भारती 1991 में आडिटर 1993 में ईओ नगर पालिका
वर्ष 1996 में खण्ड विकास अधिकारी पद पर लगभग 25 वर्ष की सेवा किये। इस
अवसर पर पीडी तेजप्रताप मिश्र, डीपीआरओ चूरन राम जायसवाल, सीवीओ डा.
विरेन्द्र सिंह, सहायक अभि0 कमलेश श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी
इंद्र देव यादव, खण्ड विकास अधिकारी विरेन्द्र, रविन्द्र वीर, रक्षिता
तिवारी, प्रदीप सिंह बब्बू सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

