किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_446.html?m=0
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में एक किशोर ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक इण्टरमीडिएट का छात्र एवं कल्लू मास्टर का लड़का था। उसका आत्महत्या किया जाना संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच-पड़ताल भी शुरू कर दिया है। आत्महत्या का कारण नहीं ज्ञात हो सका।
