महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को किया गया घायल

   जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में गुरूवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त निवासिनी गुडि़या यादव का आरोप है कि वह आज प्रातः शौच के लिये घर से बाहर निकली कि वहां मौजूद हीरेन्द्र यादव ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। यहां से किसी तरह बचकर घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बतायी। इस पर परिजन हीरेन्द्र के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उसके अलावा उनके पुत्र अरविन्द व आस्बिन ने शिकायतकर्ता पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे गुडि़या के ससुर छब्बन यादव, अरविन्द यादव, सतीश यादव, भारत यादव की लाठी-डण्डों से जमकर पिटाई कर दिया। इतना ही नहीं, पीडि़ता गुडि़या को भी घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। इधर मामले की सूचना थाने पर तो दी गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा कायम नहीं हो सका था। फिलहाल सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत भेजा गया। उधर गांव की स्थिति तनावपूर्ण है।

Related

news 1415629007359004270

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item