रोटरी क्लब ने पुलिस लाइन के विद्यालय में किया ‘वाश’ कार्यक्रम

 जौनपुर। रोटरी क्लब के बैनर तले पुलिस लाइन में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘वाश’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि रोटरी क्लब अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा भारत में पोलियो उन्मूलन में सफलता पाने के पश्चात् रोटरी ने सम्पूर्ण शिक्षा को अपना लक्ष्य बनाया है। इसके अन्तर्गत ‘वाश’ कार्यक्रम उसी का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस दौरान बच्चों को वाटर, सैनिटेशन, हाइजीन आदि से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इस अवसर पर श्याम बहादुर सिंह, आशीष तिवारी, श्याम वर्मा, अमित पाण्डेय, रविकांत जायसवाल, माला जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह के अलावा प्रतिसार निरीक्षक कृपाशंकर कन्नौजिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम में आये लोगों का स्वागत प्रधानाध्यापक शिवजोर एवं लोगों के प्रति आभार सचिव नवीन सिंह ने जताया।

Related

news 6501124223267058533

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item