करेंट की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_78.html?m=0
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) स्थानीय थानान्तर्गत परउआं गांव
में बीती रात एक वैवाहिक समारोह में आइसक्रीम बाट रहे आइसक्रीम
विक्रेता की आइसक्रीम गाडी पर बिजली का तार गिर जाने से करेंट की चपेट में
आने से मौत हो गयी।
स्थानीय थानान्तर्गत परउआं गांव में
बीती रात हसन अली के घर उनकी पुत्री की शादी थी जिसमें मेहमानों को
आईस्क्रीम खिलानें के लिये बरदह थानाक्षेत्र के जिवली गांव निवासी गुल्लू
37 को बुक किया गया था। रात को गुल्लू टेंट में खडे होकर आईस्क्रीम वितरित
कर रहा था तथा अचानक आयी आंधी में टेंट के उपर से गुजरा बिजली का तार टूटकर
गुल्लू की आइस्क्रीम की गाडी पर जा गिरा जिसकी वजह से गुल्लू तार से चिपक
गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। उक्त घटना की वजह से शादी का
माहौल मातम में बदल गया तथा किसी तरह से आनन फानन में शादी करवाकर बाराती
घर को रवाना हो लिये।
