साइकिल संदेश यात्रा निकालकर सपाजनों ने गिनायीं सरकार की उपलब्धियां

  जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियां बताने के लिये शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल संदेश यात्रा निकाला। इस समय पड़ रही चिलचिलाती धूप में सपाजनों ने गांव-गांव घूमकर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। इसके पहले सिरकोनी के नन्द लाल यादव के घर के पास क्षेत्रीय विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने सिरकोनी बाजार, जलालपुर, बाकराबाद, हरिपुर, राजेपुर होते हुये अन्य गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस अवसर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, नन्दलाल यादव, श्रीराम यादव, युवा नेता रत्नाकर चैबे, अवध नारायण पाल, इन्दु प्रकाश सिंह, बच्चू लाल, अजीत चैरसिया, विनोद यादव, राजेन्द्र यादव, अतुल सिंह, रवि यादव, शिवसंत यादव, निजामुद्दीन अंसारी, राजन यादव, विकास सोनी, श्याम बहादुर पाल सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।
    मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने सपा जिला कार्यालय से साइकिल जनसंदेश यात्रा निकाला जिसकी अगुवाई पूर्व प्रदेश महासचिव श्रवण जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। रैली का शुभारम्भ सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी व सदर विस अध्यक्ष गजराज यादव ने झण्डी दिखाकर किया। यात्रा कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार, टीडी कालेज, रोडवेज, जेसीज चैराहा, नखास, सद्भावना पुल, शाही किला, अटाला मस्जिद होते हुये कार्यालय पर पहुंचकर सभा के रूप में समाप्त हो गयी। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 4 वर्ष में किये गये जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जो जिम्मेदारी नौजवानों को मिली है, उसका पालन करते हुये आम आदमी के बीच में जाकर सरकार की योजनाओं को बताना है। सभा का संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर निजामुद्दीन अंसारी, कृष्ण कुमार यादव, मुकेश यादव, रंजीत सोनकर, राजेश यादव, राम अवध यादव, दिलीप विश्वकर्मा, जमाल बासित खां, अबूसाद, धर्मेन्द्र रघुवंशी, इरफान मंसूरी, मो. तसलीम, महताब, फखरे आलम, मो. इरफान, दिनेश यादव, राजन अग्रहरि, कमलेश यादव आदि सपाजन उपस्थित रहे।

Related

politics 432548227223675352

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item