भदोही में फेल हुआ पवन एक्सप्रेस का इंजन, यात्री रहे हलकान
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_963.html?m=0
भदोही । जिले के गोपीगंज ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पवन
एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की वजह से लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रैन खड़ी रही
भीषण गर्मी में यात्री बिलबिलाते रहे दूसरी इंजन आने के बाद पवन एक्सप्रेस
गंतव्य की ओर बढ़ी। जानकारी के अनुसार पवन एक्सप्रेस 11061 डाउन जो lokmanya
टर्मिनल से दरभंगा जाती है जिसका ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर नियत समय
12:35 दोपहर में है 12'44 पर पहुंची और इंजन का व्हील जाम हो जाने से आगे
नहीं बढ़ सकी चालक के द्वारा स्टेशन अधीक्षक अशोक वर्मा को मेमो दिया गया
तत्काल हरकत में आए स्टेशन अधीक्षक के द्वारा अहिमणपुर में खड़ी मालगाड़ी
के इंजन को मंगवाकर पवन एक्सप्रेस से जोड़ा गया 2:15 पर पवन एक्सप्रेस आगे
बढ़ सकी।

