Page

Pages

रविवार, 26 जून 2016

बादलों की बेरूखी से उफान पर उमस



जौनपुर। भीषण गर्मी और उसम चरम सीमा पर पहुंच गया है। पुरवा हवा इसमें आग में घी डालने का काम कर रहा है। लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिये। दर असल कई दिनों से आसमान पर बादल छाये है लेकिन बारिश में दगाबाजी हो रही है। रविवार को सवेरे से ही उमस अपने उफान पर रहा। आसमान पर बादलों के गश्त करने से उमस से लोग बेहाल हो गये। हल्की धूप कोढ़ में खाज साबित हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जल्द ही बारिश हो सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी। ज्ञात हो कि इस बार गर्मी ने दशक भर का रिकार्ड तोड़ा। पारा 47 डिग्री तक जा पहुंचा तथा लोगों में हाहाकर मच गया। जून की गर्मी ने लोगों को रूला दिया। भट्ठी के समान घर दहकते प्रतीत होते थे। लोगों का सुख चैन गर्मी ने छीन लिया। चारो ओर त्राहि त्राहि मच गया। इस बीच बिजली ने भी जमकर अपनी कारस्तानी का नमूना दिखाया। रात में कई घण्टे बिजली ठप कर लोगों को गर्मी से जूझने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें