Page

Pages

सोमवार, 11 जुलाई 2016

भदोही में ग्रीन यूपी क्लिन यूपी के तहत 88500 पौधों का हुआ रोपण

 भदोही । उत्तर प्रदेश शासन के ड्रीम अभियान ग्रीन यूपी क्लिन यूपी के तहत आज एक दिन में प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाये जाने के क्रम में जनपद भदोही में कुल 88500 पौधारोपण विभिन्न प्रजातियों के किये गये जिसमें, शीशम के वृक्ष अधिकांश संख्या में लगाये गये। इसके अतिरिक्त आम, नीम, जामून, पीपल, पाकड़, बरगद, आदि मुख्य रूप से लगाये गये। अभियान को शत् प्रतिशत सफलता के लिए जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने अनेक स्थलो पर भ्रमण कर स्वयं पौधारोपण भी किये, जिसमें विकास खण्ड सुरियावॉ अन्तर्गत महुआपुर तथा बावनविघा पर वृक्षारोपण किया गया । इसके अलावा हरीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान महिमा मिश्र और  पति सन्तोष मिश्र ने भी पौध रोपण किया । गाँव में 1250 पेड़ों का रोपण हुआ । जिसमें जामुन , नीम ,  अर्जुन और दूसरे किस्म के पौधों का रोपण हुआ । इस दौरान अजय शुक्ला , पन्चूराम बिन्द , प्रभुनाथ शुक्ल और बन विभाग के लोग मौजूद रहे । विकास खण्ड भदोही अन्तर्गत आई0टी0आई0 कालेज के पास पीपरिस में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो पौधे लगाये। जिलाधिकारी ने जगह-जगह एकत्रित ग्रामीणो के बीच उन्हे प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस पौधारोपण कार्यक्रम को शत् प्रतिशत सफलता के लिए जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग करे। । उन्होने कहा कि जो भी पेड़ पौधे लगाये उनके सुरक्षा एवं लालन पालन अपने पुत्रों की तरह करे। यह भी कहे कि जनपद को हरा-भरा करने के लिए एक दिन में 88500 पौधारोपण किया जा रहा है जिलाधिकारी ने कहा कि पेड़ लगाना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक  नैतिक दायित्व है। यह भी कहे कि प्रत्येक गॉव और कसबो में अधिक से अधिक पेड़ लगवाए जाय। उन्होने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहने से जीव जन्तु, पशु पक्षी, तथा मनुष्य का जीवन भी सुरक्षित रहेगा, पर्यावरण बचा रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष के बिना धरती पर जीवन की परिकल्पना सम्भव नही है। ऐसी स्थिति में अधिक से अधिक लोग सक्रिय रहकर पौधारोपण कराये, जिससे मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन यूपी-क्लिन यूपी अभियान के तहत भदोही जनपद का स्थान प्रदेश में सर्वोपरी हो जाय। इसी प्रकार जनपद के प्रमुख के स्थल पीपरीस में विधायक जाहिद बेग ने भी विभिन्न प्रजाति के सैंकड़ो वृक्ष लगाकर पौधारोपण किये, तथा औराई विधायक श्रीमति मधुबाला ने माधोसिंह चिल्ह रोड पर विभिन्न प्रजाति के सैंकड़ो वृक्ष लगाकर पौधारोपण की। इसी तरह उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या श्रीमति कुसुम प्रजापति ने अपने वृहद भ्रमण के दौरान आईटीआई कालेज के पास पीपरीस में हजार की संख्या में तथा रजपुरा चौराहे के आवासीय योजना के पास सैंकड़ो की संख्या में तथा सरपतहा कलेक्टेªट में भी पीपल के वृक्ष लगाकर अभियान के सफलता में अपनी अहम भूमिका निभायी है। इस अवसर पर कुसुम प्रजापति ने कहा कि वृक्ष लगाना जितना महत्वपूर्ण है। उससे अधिक सुरक्षा करना हम सबका दायित्व है, यह भी कही कि वृक्षों को लगाकर उसका लालन-पालन अपने पुत्र की तरह करे। तभी वृक्षारोपण अभियान सफलता के मायने होगा। जनपद में पौधारोपण कार्य में शत प्रतिशत सफलता के लिए सुपर जोनल मजिस्टेट औ सेक्टर मजिस्टेट बराबर भ्रमण कर पौधारोपण कार्य की मानिटरिंग कर रहे थे। जिलाधिकारी ने पौधारोपण कार्यक्रम में जगह जगह पहुॅचकर जहॉ कमिया दिखाई दी साथ में चल रहे प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित भी कर रहे थे कि कही भी किसी भी प्रकार की परेशानिया का सामना न करना पडे़। जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान जनपद में स्थानीय लोगो/सम्भ्रांत जनों में उत्साह देखे गये जो सक्रिय रहकर पौधारोपण कार्यक्रम में पुरा सहयोग देते रहे।  शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के 90 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कुल 32 स्थलों पर विभिन्न प्रजाति के पौधारोपण किया गया। जिनमें शिशम के पौध सर्वाधिक लगाये गये। इसके आलावा आम, नीम, बरगद, पाकड़, जामून, पीपल, आदि लगाये गये। जनपद को तीन जोन और  छः सेक्टरो में विभाजित कर अलग-अलग अधिकारियो की जिम्मेदारी तय की गयी है। जिसमें तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एस0डी0एम0 तीन जोनल मजिस्टेªट के रूप तहसील दार के आलावा समस्त छः विकास खण्डो के खण्ड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्टेªट के रूप में तैनाती देकर उन्हे अपने-अपने क्षेत्रो में भ्रमण कर पौधारोपण अभियान का मानिटरिंग कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें