जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

  जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी के बैनर तले निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसके माध्यम से छात्रों को जागरुक किया गया। प्रतियोगिता का विषय जनसंख्याः समस्या व समाधान रहा जिसमें नगर के सेंट थाॅमस इण्टर कालेज, सर सैय्यद अहमद इण्टर कालेज एवं पब्लिक इण्टर कालेज के 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट की समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है और हमारा देश इसका सबसे बड़ा शिकार है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने का सबसे कारगर उपाय जागरुकता है। अन्त में कार्यक्रम संयोजक जेसी रंजीत साहू, जेसी दुर्गा शंकर, जेसी सुरेन्द्र चैरसिया, जेसी ज्ञानेन्द्र यादव, जेसी विकास साहू एवं जेसी मनीष ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों फादर एंथनी रोड्रिग्स, शाहिद नईम, गंगा प्रसाद मिश्रा समेत पूरे स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी आशीष जायसवाल, जेसी एजाज जाफरी, जेसी आलोक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7371909576089566135

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item