पुलिस ने होटल में छापेमारी कर किया सेक्स रैकेट का पर्दाफास, पांच लड़किया चार लड़के गिरफ्तार

जौनपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में चल  रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास करते हुए मौके से पांच लड़की और चार लड़के को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है। यह होटल एक सपा नेता का है जिसके  कारण आज तक पुलिस हाथ डालने की हिम्मत नही जुटा पा रही थी। पुलिस  की छापेमारी से अन्य होटलो में चल रहे देह व्यापार करने वालो में हड़कंप मच गया।
जौनपुर नगर के कई होटलो में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा जोरो पर चल रहा था। इस बात की जानकारी निचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों को बखूबी पता था। आज किसी ने एसपी को सूचना दिया कि सिटी स्टेशन के सामने स्थित पियूष होटल में इस समय पांच लड़किया और चार लड़के रंगरेलिया मना रहे। एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष को मौके पर पहुंचकर छापेमारी का आदेश दिया। अपने आका फरमान मिलते ही लाईनबाजार थाने की पुलिस महिला सिपाहियों के साथ पहुंचकर छापेमारी करके पांच लड़कियां और चार लड़को को मौके से अपत्ति जनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। साथ में होटल मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया। यह होटल एक सपा नेता का बताया जाता है इस नेता के आका प्रदेश सरकार में मंत्री है। जिसके कारण आज तक इस होटल पर किसी अधिकारी की हाथ लगाने की हिम्मत नही कर सका था।

Related

news 7411154751454328011

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item