इस कार्यकारणी की सबसे खास बात यह है कि चुनाव के लिहाज से हर वर्ग को तरजीह दी गयी है। शायद इसी लिए उपाध्यक्ष के आठ पद, महामंत्री का चार और मंत्री पद से आठ लोगो को सुशोभित किया गया है।
लक्ष्मण आचार्य द्वारा घोषित कार्यकारणी इस प्रकार है। जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नृपेंद्र सिंह, सुधारकर उपाध्याय, अजीत प्रजापति, पंकज मिश्र, किरण श्रीवास्तव, सतीश दुबे, रामसिंह मौर्या और जनार्दन सिंह को सौपी गयी है।
महामंत्री पद का दायित्व अजय सिंह, गिरीश यादव, पुष्पराज सिंह और संदीप तिवारी को दिया गया है।
उषा किरण, पवन कुमार मण्डल ,अंजू शर्मा, धर्मपाल कनौजिया, पूनम विश्वकर्मा ,रामबिलास पाल, सुनील सेठ और राजेश श्रीवास्तव को मंत्री पद दिया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पियूष गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह दुर्गवंशी ,कार्यालय मंत्री का प्रभार मनोज दुबे को सौपा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें