Page

Pages

रविवार, 10 जुलाई 2016

खुले मेल होल से हादसे की आंशका

 जौनपुर। एक तो करैला दूसरे नीम की चढ़ा की कहावत चरितार्थ कर रहा है नगर पालिका प्रशासन, सड़कें गढ़ढों में तब्दील है और उसपर खुला मेन होल दुर्घटना को बढ़ावा दे रहा है। शाही किला के निकट सड़क निर्माण के दौरान ही मेलहोल लगाया गया था लेकिन कई महीना बीत जाने के बावजूद उसपर ढक्कन नहीं लगाया जा रहा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि इसमें गिरकर कई लोग घायल हो गये है लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि जब तक बड़ा हादसा नहीं होगा तक प्रशासन नहीं चेतेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें