जमकर हुआ धरती का श्रृगांर , खूब लगाए गए पौधे
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_174.html?m=0
जौनपुर। प्रदेश में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए हो रहे
पौधरोपण की कड़ी में जौनपुर में भी सुबह दस बजे से अभियान शुरू किया गया।
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज ग्रीन यू0पी0 क्लीन यू0पी0 कार्यक्रम
के तहत मड़ियाहॅू ब्लाक के मईडीह गांव में आम का वृक्ष लगाया। इसी प्रकार
जिले के सिरकोनी विकास खण्ड के बाकराबाद गांव में सिरकोनी रेलवे स्टेशन के
किनारे 55 सौ पौधों को लगाने के लिए बीडीओ डॉ घनश्याम गुप्ता, एडीओ
कल्लूराम सोनकर, ग्राम प्रधान राजेश व प्रभारी सूचना अधिकारी केके
त्रिपाठी, जी न्यूज रिपोर्टर अजीत सिंह, स्टार न्यूज रिपोर्टर जावेद अहमद,
ईटीवी रिपोर्टर मो0 अब्बास, सुमित सिंह, पंकज ने भी वृक्षारोपण किया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व मंे चल रहे पौधरोपण कार्यक्रम में जिले भर की टीम को
लगा दिया गया है। जिसमें 6 वरिष्ठ जोनल अधिकारी, 6 जोनल अधिकारी, 21
सेक्टर मजिस्टेªट एवं वन रेंजरों के देखरेख में अभियान चल रहा है।
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जिले में कुल पांच लाख तैंतीस
हजार चार सौ पंद्रह पौधों को लगाने का लक्ष्य है। कुल 143 स्थानों पर जोरों
से अभियान चलाकर इन विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाया गया है। सभी
ब्लॉक में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और मनरेगा मजदूरों के साथ मिलकर
पौधों को लगाने में सुबह से ही जुटे रहे। पौधरोपण के लिए गड्ढों को पहले ही
स्थान चिन्हित कर तैयार कर लिया गया था। जिसमें वृक्षों को लगाया गया।
कन्ट्रोल रूम प्रभारी एमपी सिंह के सूचना के आधार पर जिले के 21 विकास
खण्डों में से 15 विकास खण्डों में रामपुर, रामनगर, जलालपुर, सिरकोनी,
महराजगंज, बरसठी, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी, मुगराबादशाहपुर, करंजाकला,
सोधी, बदलापुर, खुटहन तथा मछलीशहर में 5 बजे तक वृक्षारोपण का शतप्रतिशत
लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। अवशेष विकास खण्ड में सुईथाकला, मड़ियाहॅू,
सिकरारा, धर्मापुर, बक्सा, सुजानगंज में शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया
जायेगा। जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, शिक्षकों/बच्चों, पत्रकार
बन्धुओं एवं आम नागरिकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग
दिया।
सुइथाकला विकासखंड स्थित असैथापट्टी नारंग गांव में प्रदेश सरकार के मिशन ग्रीन यूपी क्लीन यूपी योजना के तहत प्रदेश के उर्जा नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन क्षेत्राधिकारी जवाहर सिंह ने बताया कि विकासखंड के चिलबिली-बेनीपुर सरहरा गांव में 5500 गुड़बड़ी में 5500,पूरासम्भलशाह में 5500, कम्मरपुर में 5500 गैरवाह में 11हजार असैथापट्टी नारंग गांव में 5 हजार, शारदा खण्ड 16 के नहर की मध्य पटरी ग्राम रूधौली तक 3125,तथा शारदा खण्ड 16 के नहर की मध्य पटरी ग्राम मयारी तक 3125 पौधरोपण कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रगति पर है और नियत अवधि में हीं लक्ष्य के सापेक्ष कुल 44250 पौधरोपण का काम सम्पन्न कर लिया जायेगा। पौधरोपण में सुइथाकला क्षेत्र पंचायत प्रमुख मिथिलेश यादव, विधानसभा शाहगंज के प्रभारी प्यारे मोहन यादव तथा प्रधान संघ के अध्यक्ष कमलेश मिश्राका सहयोग रहा । विकासखंड प्रमुख मिथिलेश यादव ने प्रकृति संरक्षण एवं स्वास्थ्य रक्षा हेतु लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया। उपजिलाधिकारी शाहगंज आरके वर्मा , शिक्षक तथा शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

उधर धर्मा देवी महाविद्यालय उटरुकला ( हयातगंज) बक्सा के प्रांगण में
विद्यालय के प्रबंधक व युवा सपा नेता विकास यादव ने वृक्षा रोपण किया।