नसमुद्दीन सिद्दीकी का फूँका पुतला

मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दियावॅ नाथ गाव में स्थित बसूही नदी के पुल पर बेलवाॅ मंडल के पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनिता रावत की अध्यक्षता नसमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए उनका पुतला फूंका और प्रदेश सरकार से उनकी गिरफ्तारी की माँग की गयी।
             इस अवसर पर अनीता रावत ने कहा भारतीय परम्परा के अंतर्गत महिलाओ को समाज में सर्वोच्च स्थान दिया जाता है ऐसे मे बसपा नेता द्वारा नारी जाति का अपमान किया गया।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा की भाजपा ने जिस तरह दयाशंकर सिंह पर कार्यवाही की है उसी तरह बसपा को भी नसीमुद्दीन सिद्दकी पर कार्यवाही करनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष राजकृष्ण शर्मा ने प्रदेश सरकार पर दोहरा मापडन्ड अपने का आरोप लगया और कहा दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और बसपा नेताओं पर कोई कार्रवाई न होने से खुले आम घूम रहे है।इस दौरान कार्यक्रम मे दियावाॅ ,दताव ,पैहा गांव से के सैकड़ो लोगों ने बढ चढ़ कर भाग लिया इस अवसर पर शचिन्द्र कुमार दूवे ,महन्त दुबे ,संदीप सिंह ,इन्द्रेश तिवारी ,प्रवेश मिश्रा ,बिरेन्द्र मिश्रा ,रामअजोर सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Related

news 6367750831367240445

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item