दवा व्यवसाय में फार्मासिस्ट समस्या सेमिनार आयोजित की

 जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन एवं रिटेलर्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में बीती रात सेमिनार का आयोजन हुआ जहां प्रदेश अध्यक्ष विभाशंकर सिंह,  प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सैनी, चेयरमैन राना चावला सहित अन्य वक्ताओं ने दवा व्यवसाय में फार्मासिस्ट समस्या, उससे निजात पाने, एक्सपायरी समय सीमा, फार्म 35 जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। इसके पहले सेमिनार का उद्घाटन व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सेमिनार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा ने बताया कि 25, 26 व 27 जुलाई को दिल्ली में तीन दिवसीय धरने का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजय यादव एवं संचालन सम्पादक महेन्द्र गुप्ता ने किया। अन्त में सचिव राजेन्द्र निगम ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामरतन वर्मा, हरिराम दूबे, राधेश्याम यादव, राजेश सोनी, शेष नारायण तिवारी के अलावा तमाम दवा व्यवसायी मौजूद रहे।

Related

news 5179849738262079365

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item