गुरू पूर्णिमा के मौके पर पूजे गए गुरुदेव
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_211.html?m=0
जौनपुर। गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर श्रीनाथ योग प्रचार समिति
के तत्वावधान में बारीनाथ मठ संस्थान उर्दू बाजार के प्रांगण में गुरू
पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम जनसंत योगी देवनाथ ने गोरक्षनाथ की
पूजा अर्चना की उसके पश्चात् अपने गुरूओं की पूजा अर्चना किया। इसके बाद
मुम्बई, जयपुर, राजस्थान, भोपाल, कोटा, उत्तर प्रदेश सहित जौनपुर जिले के
उनके सैकड़ों भक्तो ने पूजा अर्चना करके उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। अन्त
में अपने सद्गुरू प्रवचन में जनसंत योगी देवनाथ ने कहा कि गुरू पूर्णिमा के
दिन शिष्य जितनी देर गुरू के सानिध्य में रहेगा उसको उतना ही श्रद्धा का
फल मिलेगा, आगे चर्चा करते हुए उन्होंने गुरू पूर्णमा के महत्वों के बारे
में भी अपने शिष्यों को बताया। कार्यक्रम में श्रीनाथ योग प्रचार समिति के
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रीती देवनाथ, रवि, पंकज यादव,
गणेश, जवाहर लाल मौर्या, नीरज साह, प्रेम गाढ़ा, जगदीश गाढा सहित सैकड़ों
भक्त मौजूद रहे। उक्त जानकारी श्रीनाथ योग प्रचार समिति के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया है।

