सपा सरकार में हो रहा है दलितों का उत्पीड़न : दिनेश चौधरी

जौनपुर। केराकत कोतवाली परिसर में भाजपा ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर सपा सरकार के कार्यकाल में अपराधों की बाढ़ का आरोप लगाया। पार्टी के नेता दिनेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जब  सपा की सरकार आती है तो  महिलाओं की इज्जत खतरे में पड़ जाती है। सपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट मिलने से हत्या और लूट की घटनायें सीमा लांघ गयी है। जबरिया जमीनों पर कब्जा समेत दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हाने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा सरकारी तंत्र के सहयोग से सपा समर्थक आपराधिक छवि के लोगों द्वारा तार तार किया जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मथुरा और कैराना की घटना है। पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव के कारण मूक दर्शक और अपराधियों के सहयोगी की भूमिका अदा कर रही है। आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। कोतवाली क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनायें हो रही है। सरकार के संरक्षण के कारण दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो पा रही है। सभा को पूर्व विधायक अशोक कुमार सोनकर, बांकेलाल सोनकर, दीपचन्द राम विनोद कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, सदानन्द राम, नन्द लाल सरोज, ऊषा किरन, दशरथ सिंह, विनय कुमार, विनोद मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया। अन्त में प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह व संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।

Related

politics 7038626191551215503

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item