प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

मछलीशहर। स्थानीय नगर के दुर्गा मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियो ने एक बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनकी नई टीम में विद्यासागर सोनकर को महामंत्री बनाये जाने पर दी बधाई।
     गौरतलब हो की भजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद    मौर्य द्वारा तैयार की गयी नई टीम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर सोनकर को प्रदेश का महामन्त्री पद दिए जाने पर पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता झूम उठे और विद्या सागर को महामन्त्री बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष को आभार व्यक्त करते हुए कहा की इससे जिले में भाजपा और मजबूत होगी और जिले की सभी सीट पर जीत हासिल कर भाजपा सौपेगी। इस दौरान बैठक में भाजपा के  नेता संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, जीतेन्द्र निगम, बाबा रमेश यादव विजय विंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related

news 772663513683740968

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item