स्कूली वैन पलटी, तीन बच्चे घायल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_366.html?m=0
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास गांव में स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में तीन बच्चों को मामूली चोटें आयी है जबकि 22 अन्य बच्चे बाल बाल बच गये। चीख पुकार की आवाज सुन लोग मौके पर दौड़ पड़े और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बताते हैं कि बुधवार को बच्चे तैयार होकर अपने स्कूल वाहन का इंतजार कर रहे थे। वाहन आया और एक-एक कर सभी बच्चों को साथ लेकर विद्यालय की ओर जाने लगा। इसी दौरान कटाहित खास के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में तीन बच्चों ज्ञान सिंह पाल 11 वर्ष, रवि पाल 12 वर्ष, निहाल सिह पाल 7 वर्ष को मामूली चोटें आयी हैं शेष 22 बच्चे बालकृबाल बच गये। घटनास्थल से उठी चीख पुकार की आवाज से आस पास लोग मौके की तरफ दौड़े। बच्चों को एक एक कर बाहर निकाला गया और घायल तीनों बच्चों का उपचार कराया गया। संयोग ही था कि कोई बड़ी घटना नहीं घटी।

