आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वाले अयूब पर जौनपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_431.html?m=0
जौनपुर। गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खलीलाबाद के विधायक डा. अयूब के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। यह मुकदमा हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर द्वारा बुधवार को दी गयी तहरीर दर्ज हुआ है। इस बाबत वादी श्री ठाकुर ने बताया कि इस तरीके की भाषा महंत जी जैसे लोगों के खिलाफ अशोभनीय है। यह हिन्दुत्व के सम्मान के खिलाफ है। इस तरह की हरकत को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार से डा. अयूब को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग किया। इस अवसर पर अनुज सिंह, प्रिंस जायसवाल, प्रशांत उपाध्याय, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, सतीश सिंह, प्रिंस, सौरभ के अलावा दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

