सदर सांसद डा. केपी सिंह ने मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में लगाई जन चौपाल

जौनपुर। लोकसभा सदर सांसद डा. केपी सिंह ने केराकत विधानसभा क्षेत्र के बलरामपुर, रेहारी, चिटको में आयोजित जनचौपाल में जनता से संवादकर मोदी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी ली तथा आम जन की बेहतरी के लिए कौन सी योजना व कार्यक्रम चलाये जाय इसका भी जनता से सुझाव मांगा। सांसद डा. सिंह ने आयोजित जन चौपाल में आये आम जन को मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जनधन बीमा योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना, किसान फसल बीमा योजना, गरीब महिलाओं को मुफ्त में दी जा रही गैस सिलेंडर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा इंद्रधनुष योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युती करण योजना, स्वच्छता मिशन के तहत बनवाये जा रहे शौचालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, डायरेक्ट सब्सिडी बेनिफिट योजना, बुनकरों के लिए चलायी जा रही योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। साथ ही सांसद ने उपस्थित जनसमूह से जन हित में कौन सी योजनाएं चलायी जाय जिससे आम जन को फायद हो सके। सुझाव मांगा तो लोगों ने अपने-अपने तरीके से सुझाव दिये। लोगों ने सांसद से बिजली व कानून व्यवस्था को लेकर शिकायत किया तो सांसद ने कहा कि सपा सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है इससे निजात पाने का एक ही उपाय है प्रदेश में भाजपा की सरकार। इसके लिए सभी लोग एकजुट हो कर प्रयास करें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष डा. नृपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, जिलामंत्री उषा किरन, मंडल अध्यक्ष डा. जितेंद्र पाण्डेय, निरंजन यादव, अरुण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

news 2098337778823500585

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item