टीडीपीजी कालेज की प्रथम महिला प्राचार्या का अभाविप ने किया स्वागत
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_467.html?m=0
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के टीडीपीजी कालेज की प्राचार्या डा. माधुरी सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्म्मानित किया। साथ ही उनसे मांग किया कि महाविद्यालय के अतिशीघ्र प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करके प्रवेश सुनिश्चित किया जाय। मालूम हो कि डा. माधुरी सिंह टीडीपीजी कालेज की प्रथम महिला प्राचार्या बनायी गयी हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक विकास ओझा, अवकाश सिंह, विभाग संयोजक रमेश यादव, अंकित शुक्ला, विशाल, हर्षित सिंह, सचिन तिवारी, शशांक श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

