इमानदार अधिकारियों के पक्ष में खड़ी होनी चाहिए जनता को : रोहन पी कनय

जौनपुर। जिले के एसपी रोहन पी कनय का दो दिन पूर्व  एसपी ट्रैफिक लखनऊ पद पर तबादला होने के बाद आज वे जौनपुर से विदा हो गये। विदा होने से पूर्व एसपी ने अपना दुःख दर्द पत्रकारो से साझा किया। उन्होने कई दर्द तो इशारो इशारो में बताते हुए कहा मै तो पूरी इमानदारी से जनता का सेवा करता रहा लेकिन कुछ सफेदपोश लोग का अनर्गल परवी को दरकिनार करता  रहा  जिसके कारण वे लोग मेरा तबादला करवा दिया। खैर मुझे  इसका कोई गम नही जब मै जौनपुर आया था तब भी मै आईपीएस था अब जा रहा हूं तब पर भी आईपीएस अफसर ही हूं। उनको इस बात गम जरूर रहा कि  जिस जनता मै सेवा करता रहा आज वही जनता मेरे पक्ष में खड़ी नही हुई। उन्होने कहा कि यह प्रथा खत्म  होनी चाहिए कि चंद नेता अपने निजी लाभ के लिए अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिगं कराते है। उन्होने कहा जो जनता अपना मत देकर उन्हे माननीय बनाती है उसी जनता को इमानदार अधिकारियों के पक्ष मे भ्रष्ट नेताओ के खिलाफ मोर्चा खोलनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि यदि मै तीन माह और रूक जाता तो कईयो के कुर्ते फट जाते।
रोहन पी कनय ने बताया कि 1090 का इस्तेमाल जौनपुर में सबसे अधिक हुआ है अब तक करीब दस हजार काल जौनपुर की महिलाओ ने किया था। जिसके कारण पूरे प्रदेश में इस मामले में अव्वल रहा है। डीजीपी का आदेश था एक कार्यक्रम कराकर ग्रामीण इलाके की महिलाओ जगरूक करने का । इसके लिए  मैने पूरी तैयारी कर लिया था जल्द ही जिले के कोने कोने से महिलाओ को टीडी कालेज में बुलाकर एक कार्यशाला आयोजित किया जाना था लेकिन तबादले के कारण यह पूरा नही कर सका।

Related

news 8985586131166431507

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item