नायब तहसीलदार ने जूस पिला अनशन तुड़वाया
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_551.html?m=0
मुगराबादशाहपुर। स्थानीय हिन्दू इण्टर एवं हिन्दू बालिका इण्टर कालेज मे ब्यापक रूप से
फैले भ्रष्टाचार की जांच को लेकर बुधवार को सुबह १० बजे हिन्दू हाईस्कूल
सोसाइटी के आजीवन सदस्य रमा शंकर शुक्ल कालेज के संस्थापक स्व० यमुना
प्रसाद गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही आनरण अनसन पर बैठ गये
|उनके आमरण अनशव पक बैठते ही कालेज प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे |कालेज
मे उपस्थित प्रबन्धक दया शंकर पाण्डेय की घिनौनी हरकत से लोग आक्रोशित होते
इसके पूर्व ही प्रबुद्ध जनो ने हस्तक्षेप कर मामले को शान्त करा दिया
|सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुचे नायब तहसीलदार एस के
शुक्ल ने लगभग ४घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद अनशन कारी को समझाने मे सफल रहे
|नायब तहसीलदार ने रमा शंकर शुक्ल सेमुख्य मं न्त्री को सम्बोधित १४
सूत्रीय मांग पत्र लेने के साथ ही जूस पिला कर अनशन समाप्त कराने मे सफल
हुए | इस मौके पर अनशन कर रहे रमा शंकर शुक्ल ने बताया की नायब तहसीलदार
द्वारा १५ दिन के अन्दर जांच प्रकृया निर्णायक मोड़ पर नही पहुंची तो हम
पुनः आमरण अनशन करने को बिवश होगें |हमने अपना अनशन नायब तहसीलदार के
आश्वासन पर केवल स्थगित किया है वापस नही लिया है | इस अवसर पर किसान
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवर धनंजय सिंह किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष
राज नाथ यादव हनुमान दीन गुप्त ,डा०बी एल वर्मा घन्श्याम दास गुप्त ,पूर्व
प्रधानाचार्य बिनय कुमार गुप्त ,कल्प नाथ गुप्त ,हृदय नारायण गुप्त ,
चक्रपाणि पाण्डेय का०सुभाष चन्द पटेल ,सालिक राम पटेल ,सीता राम पटेल
,बलराम बिंद , परवेज आलम लम्बू सहित सैकड़ो लोग समर्थन मे उपस्थित रहे |

