सांसद जी नहीं रूकवा पाये वरूणा एक्सप्रेस ट्रेन

जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद एवं आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों एवं जनसम्पर्क के दौरान नागरिकों द्वारा की गयी मांग एवं क्षेत्रीय सांसद महोदय द्वारा दिये गये बार-बार के आश्वासन के बावजूद अभी तक वर्तमान क्षेत्रीय सांसद रामचरित्र निषाद जफराबाद के रेलवें जक्शन पर वरूणा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव नहीं करवा सके है। जफराबाद की जनता अपने आप को छलावा महसूस कर रही है और यहां की जनता में रोष व्याप्त है।
इसके पूर्व तीन बार सांसद रहे चुके मछलीशहर के सपा सांसद तूफानी सरोज द्वारा भी एम0एच0 कान्वेन्ट स्कूल के प्रबन्धक महताब हुसैन आब्दी एवं नागरिकों की मांग पर जफराबाद स्टेशन पर शीघ्र वरूणा एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कराने का आश्वासन दिया गया था, जिससे वरूणा के ठहराव को लेकर नागरिकों कुछ आस जागी थी। परन्तु तूफानी सरोज सांसद द्वारा भी उस समय दिया गया आश्वासन क्षेत्रवासियों के लिए मात्र आश्वासन ही बनकर रह गया। उल्लेखनीय है कि जफराबाद रेलवे स्टेशन कहने को तो जक्शंन है, परन्तु यहां पर नाम मात्र की एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव होता है तथा इस स्टेशन पर वरूणा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव हेतु जब-जब भी नागरिकों द्वारा अपने जनप्रतिनिधियों से मांग की गयी, तब-तब उन्हें अभी तक सिर्फ नेताओं से आश्वासन ही मिला है।

Related

news 7656835599550187223

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item