काली पट्टी बांध कर किया विरोध
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_638.html?m=0
जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में बृहस्पतिवार को ब्लाक कर्मियों ने काली पट्टी बाँध के कार्य किया ऐसा पंचायत राज के फैसले के विरोध में हुआ। शासन के मंसा के विपरीत पंचायत राज विभाग अब खंड विकास को अलग करना चाह रहा है जिसके विरोध में ब्लॉक कर्मियों सहित ग्राम प्रधानों ने काली पट्टी बाँध कर विरोध जताते हुए कार्य किया और आरोप लगाया की ये अलग होने का प्रोपोगंडा बंद किया जाय पैसा उनको मिलता है समीक्षा हमसे की जाती है उन्होंने चेतावनी दिया की अगर 1952 में जो कानून लागू हुआ था उसे बहाल किया जाये अगर सरकार ने ऐसा नही किया तो अभियान जारी रखेंगे 19 जुलाई को पूर्ण अवकास करेंगे तथा 18 तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ रविन्द्र वीर यादव ने किया। इस अवसर पर दुर्गेश तिवारी ,रमेश कुमार ,प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष गयासुद्दीन,मो0 शाहिद ,आदि लोग उपस्थित रहे।

