सो रहे अधेड़ की गला काटकर हत्या
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_641.html?m=0
जौनपुर। जिले के केराकत केातवाली से एक किलोमीटर उत्तर पश्ख्मि रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित मड़ैया गांव में अज्ञात बदमाशों ने मड़हे में सो रहे एक अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गये। बताते हैं कि मड़ैया गांव निवासी 52 वर्षीय राजनाथ यादव ठेला लगाकर सामान बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की रात एक बजे वह अपने छप्पर में सो रहा था कि बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मड़हे मेें बंधी आधा दर्जन बकरियां चिल्लाने लगर तो मृतक की पत्नी और पुत्र वधु वहां पहुंची और चारपायी पर खूल देखकर रोने चिल्लाने लगी तो आस पास के लोग जाग गये। घटना से गांव में दहशत फैल गयी। सूचना देने पर पुलिस भोर में पहुंची और जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता मंगवाया लेकिन उसने किसी भी रहस्य से पर्दा उठाने के बजाय आस पास घूम कर बैठ गया। वारदात के समय राजनाथ के साथ सोये 6 वर्षीय लकी ने चाकू से हत्या करना देखा और सहम गया किन्तु हत्यारों ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुुंचाया। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, सीओ अनुज शुक्ला ने पहुंच कर घटना के बारे में जानकरी ली और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

