दीवाल ढहा महिला घायल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_679.html?m=0
मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सेमरहो गाव
में बरसात के चलते दीवाल ढहने के चलते मलबे में दबकर महिला घायल हो गयी आनन
फानन में परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
मछलीशहर ले गए जहा पर चिकित्सक में महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला
अस्पताल रेफर कर दिया।बताते है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरहो गाव में
मंगलवार को तेज बरसात होने के कारण कच्ची दीवाल गिर गयी जिसमे रह रही रानी
25 वर्ष पत्नी सत्येद्र गौतम मलबे में दब गयी और महिला की चीख पुकार सुनकर
अगल बगल के लोगो ने मलबे में दबी महिला को बाहर निकालकर सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए जहा पर महिला को गम्भीर चोट देख चिकित्सक
ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

