बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा बिजली का यह पोल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_815.html?m=0
जौनपुर। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसी दिन भारी दुर्घटना हो सकती है। इसकी बानगी देखने मिली है बक्शा विकास खण्ड के गढ़ासेनी गांव में। इस गांव से होकर गुजर रही 11000 वोल्टेज का खम्भा बारिश के कारण झुक गया है। जिस स्थान पर यह पोल झुका हुआ है उसके आसपास खेत में धान रोपने का कार्य किसानों द्वारा किया जा रहा है यदि किसी दिन यह पोल जमीन गिरा तो करेंट की चपेट में आने से कइयों जान जा सकती है।

