कोटे पर धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम सभा कोहड़ा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से चीनी व मिट्टी के तेल वितरण में धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा में कोटेदार आशादेवी हैं लेकिन कोटे का संचालन उनके पति राजदेव द्वारा किया जाता है। ग्रामीण जब राशन और मिट्टी का तेल प्राप्त करने जाते हैं तो सभी के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है। महिलाओं के साथ छीना झपटी गाली गलौच होती है। रेट से अधिक पर सामान का वितरण किया जाता है। जहां कोटे की दुकान का चैहद्दी दिया गया है। वहां से हटाकर वितरण किया जाता है। गांव वाले वितरण व्यवस्था से त्रस्त आ गये है। उन्होने मांग किया कि किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर कोटेदार के विरूद्ध कार्यवाही किया जाय।

Related

news 117944867962931811

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item