भजन संध्या पर झूम के नाचे लोग
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_851.html?m=0
जौनपुर। जेसीआई ने को बड़े हनुमान जी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें प्रख्यात गायक पंकज सिन्हा व उनकी टीम द्वारा सावन व बजरंग बली के भजन की प्रस्तुति हुई। सदस्य मंत्रमुग्ध होकर झूमने व नाचने लगे। भजन संध्या के प्रमुख गायक पंकज सिन्हा, संजय गुप्ता, शैली गगन व सुशील वर्मा ने देर रात तक भजन गाकर सबका मन मोह लिया। अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि सावन मास में भजन को सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है और शरीर में जो ऊर्जा मिलती है वह औषधि का कार्य करती है। राधेरमण जायसवाल, जोन ऑफिसर रत्नेश व केके जायसवाल ने कहा कि भजन से मन को जो शक्ति मिलती है वह चीज से नहीं मिलती। सचिव आलोक सेठ व संयोजक अंकुर सेठी ने सबका स्वागत किया। भजन के बाद प्रसाद रूवरूप भोज का आयोजन किया गया। सदस्यों में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, संजीव, अभिताश आदि ने भजन का आनन्द लिया।
