वृद्ध को बोरे में बन्द कर फेका
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_872.html?m=0
जौनपुर। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सीएचसी के बगल हनुमान मन्दिर के पीछे किसी ने एक वृद्ध को बोरी मे भर कर जिन्दा फेक दिया । सोमवार को सुबह मन्दिर के पुजारी ने देख कर इसकी सूचना लोगों को दी । इस पर समाज सेवी अम्बरीश सिंह ने 70 वर्षीय वृद्ध के घाव को साफ करके दवा कराकर सूचना थाने को दी । थानाध्यक्ष अरविंद यादव व डाक्टर गोपेश के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वृद्ध की पहचान उसके अचेत होने के कारण नहीं हो सकी।
